सीवान, सितम्बर 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसबीआई, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, पीएनबी समेत सभी राष्ट्रीयकृत बैंक अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार पर हड़ताल पर रहे। जिला मुख्यालय समेत जिले भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में ताला लटकने से लेन-देन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 4 दिन बंद रहेंगे बैंक; जानिए क्या है मांग?हड़ताल का प्रभाव हड़ताल के कारण मुख्य रूप से कैश डिपॉजिट व निकासी, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनाना, पासबुक अपडेट, केवाईसी व नए ऋण से जुड़े दस्तावेज का आदान-प्रदान व प्रोसेसिंग का काम नहीं हो सका। ग्राहकों को कार्य का निष्पादन के लिए अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहीं। जिले में हड़ताल के क...