सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने, मजदूर वर्ग पर हो रहे हमलों को बंद करने व युवाओं के रोजगार पर कथित हमले रोकने की मांग को लेकर ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर जिले में भी व्यापक रूप से देखने को गुरुवार को मिला। हड़ताल में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल रहे। इस कारण से बैंकिंग सेवाएं दिनभर प्रभावित रहीं। आंदोलन में बैंक कर्मियों के शामिल होने से बैंकिंग सेवा ठप्प पड़ गई। इससे उपभोक्ता परेशान दिखे। बैंक कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने से राष्ट्रीयकृत बैंकों में ताला लटका रहा। हड़ताल से बैंकों में लेन-देन, चेक क्लीयरिंग व अन्य सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि एटीएम व डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। ग्राहकों को असुविधा का सामना क...