मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर नगर निगम प्रशासन ने कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर पहल करते हुए वार्ता का रास्ता अपनाया है। नगर आयुक्त ने कर्मचारी संघ को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। नगर आयुक्त, द्वारा कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रहमदेव महतो को प्रेषित पत्र के अनुसार, संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 13 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई है। इसी के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने आज 10 अप्रैल को अपराह्न 4:00 बजे वार्ता के लिए समय निर्धारित किया है। बैठक नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें संघ के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। प्रशासन की इस पहल को हड़ताल टालने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।वहीं, कर्मचारी यूनियन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.