रांची, सितम्बर 27 -- खूंटी, संवाददाता। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर खूंटी जिले में भी देखने को मिलेगा। हड़ताल के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। महीने के अंतिम दिनों में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों के साथ कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक शाखाओं में सुबह से पहुंचने लगे लोग: यह भी पढ़ें- रविवार अवकाश के दिन भी खुले रहे बैंक व एटीएमहड़ताल से पहले की तैयारियां 26 सितंबर को महीने का अंतिम शनिवार होने के कारण बैंक बंद थे। वहीं, ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए 27 सितं...