मोतिहारी, मई 16 -- सिकरहना। सीओ व राजस्व कर्मचारी की हड़ताल का असर दाखिल खारिज व परिमार्जन पर ज्यादा पड़ा है। हालांकि अब हड़ताल समाप्ति के बाद सीओ व राजस्व कर्मचारी काम पर लौट आए हैं तो लंबित कार्यों का निष्पादन भी शुरू हो गया है। ढाका अंचल में दाखिल खारिज के 200 व परिमार्जन के 700 मामले लंबित पड़े हुए है। लंबित पड़े कार्यों के निष्पादन को लेकर लोग अंचल कार्यालय का दौड़ लगा रहे हैं। ढाका में राजस्व अधिकारी हड़ताल पर नहीं थे, जिसके कारण कुछ कार्यों का निष्पादन होता रहा नहीं तो संख्या और बढ़ सकती थी। सीओ के डोंगल से जो भी कार्य होनेवाले थे वे लंबित रह गए। यह भी पढ़ें- हड़ताल से परिमार्जन के 26,786 मामले लंबित राजस्व अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ढाका अंचल में करीब 200 दाखिल खारिज व 700 परिमार्जन के मामले लंबित है। दाखिल खारिज व परिमार्जन के...