सहरसा, फरवरी 3 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। राजस्व कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचल व राजस्व कार्यालयों का कामकाज पूरी तरह बाधित रहा। जमीन से जुड़े कार्यों को लेकर कार्यालय पहुंचे लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ा। दिनभर अंचल परिसर में भटकते रहे फरियादी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और हल्का कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परेशान नजर आए। स्थिति बिगड़ने पर जिला पदाधिकारी के आदेश से सभी अंचल कर्मियों का प्रभार तत्काल प्रभाव से बीडीओ को सौंपने को लेकर पत्र जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.