मोतिहारी, फरवरी 13 -- मोतिहारी। नये लेबर कोड्स के खिलाफ सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन्स की हड़ताल में बैंककर्मियों के शामिल होने से गुरुवार को जिले में करीब एक हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल में मुख्यतः ऑल इण्डिया बैंक इम्पलाईज एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक इम्पलाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बेफी) ने भाग लिया। वहीं अन्य संगठनों मसलन ऑयबाक, एआईबीओए, एनसीबीई, इनबेफ और इनबोक ने हड़ताल का नैतिक समर्थन किया। इसके कारण स्टेट बैंक और निजी बैंक को छोड़ जिले के प्रायः सभी बैंक बन्द रहे। इसकी जानकारी देते हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के जिला संयोजक डीएन त्रिवेदी ने बताया कि सेन्ट्रल ट्रेड यूनियन्स के हड़ताल में बैंक कर्मियों के शामिल होने से जिले में एक हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहक नकद निकासी के लिए एटीएम के तरफ भागते नजर आए। परन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.