हाजीपुर, मई 11 -- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हलकों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सरकार से वार्ता सफल होने के बाद हड़ताल से वापस लौटे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: 86 दिनों बाद खत्म हुई राजस्व कर्मचारियों की हड़तालहड़ताल से वापसी सोमवार 11 मई को प्रखंड के सभी 6 कर्मचारी अमित कुमार रंजन, प्रियव्रत कुमार, बलवीर कुमार, सूरज कुमार, प्रियरंजन कुमार, मुजाजिर हुसैन सभी हड़ताल से वापस आने के बाद अपने अपने पूर्व निर्धारित हलकों में बैठेंगे एवं दैनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ राजस्व कर्मचारी अमित कुमार रंजन ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी 17 सूत्री मांगों पर सरकार से वार्ता हुई है।सरकारी आश्वासन जिसमें उनकी मांगों को लागू करने का निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि 22 अप्रैल से सभी राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल अवधि की सेवा...