देवघर, फरवरी 13 -- चितरा, प्रतिनिधि। चार श्रम कानूनों के विरोध में आयोजित हड़ताल को लेकर चितरा की सियासत गरमा गई है। इस बीच पूर्व कृषि मंत्री सह चितरा कोलियरी ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक रणधीर सिंह ने हड़ताल को पूरी तरह विफल करार दिया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि विपक्ष द्वारा बुलाई गई यह हड़ताल गैरकानूनी और असंवैधानिक थी, जिसे मजदूरों ने नकार दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशहित और मजदूर हित में कार्य कर रहे हैं तथा श्रमिकों के कल्याण के लिए कानून बना रहे हैं। दावा किया कि चितरा कोलियरी के अधिकांश मजदूरों ने कामकाज जारी रखकर हड़ताल को असफल बना दिया। कहा कि चितरा कोलियरी के मजदूरों ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वे विकास और स्थिरता के पक्ष में हैं। उन्होंने चितरा कोलियरी ट्रेड यूनियन मोर्चा नेता व कार्यकर्ताओं को ब...