फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने बुधवार को शहर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने किया। एनआईटी दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर यह रैली बीके अस्पताल, नगर निगम मुख्यालय, बड़खल तहसील, एनएच-1 मार्केट, सेक्टर 22-23, बिजली निगम कार्यालय, सेक्टर 55 चौक, बल्लभगढ़ रोडवेज परिसर सहित कई क्षेत्रों से गुजरी। जगह-जगह कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जुलूस का स्वागत किया और हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भरोसा दिया। नरेश शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों और मजदूरों में भारी उत्साह है और हड़ताल में हजारों लोग शामिल होकर कामकाज ठप करेंगे। उन्होंने निजीकरण पर रोक, नियमित भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.