उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग ने पल्स पोलियो अभियान में हड़ताल जैसी चुनौती के बावजूद तीन दिन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक 2.87 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा चुकी है, जबकि लक्ष्य 4.64 लाख बच्चों तक पहुंचने का है। जनपद में 14 से 22 दिसंबर तक चल रहे पल्स पोलियो अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, अब तक लगभग 2.87 लाख बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है। जिले में कुल 4.64 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे 22 दिसंबर तक पूरा करने की तैयारी है। शहर क्षेत्र में 75 और शुक्लागंज में 52 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं। एसीएमओ के मुताबिक अभियान की शुरुआत उत्साह के साथ हुई थी, लेकिन सोमवार और मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल से काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.