सुल्तानपुर, जनवरी 23 -- अमेठी। मुसाफिरखाना में एसडीएम को लेकर अधिवक्ता लगातार आंदोलनरत हैं। अधिवक्ताओं ने एक दिन पहले महापंचायत कर एसडीएम को हटाने के लिए अल्टीमेटम भी दिया है। लेकिन उनके आंदोलन का फिलहाल परिणाम निकलता नहीं दिख रहा है। अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर डीएम द्वारा एक जांच कमेटी गठित की गई है। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं दाखिल की है। दूसरी ओर एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत एसडीएम सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। जब तक पूरी प्रक्रिया संपन्न नहीं हो जाती है तब तक निर्वाचन से जुड़े किसी भी अफ़सर का तबादला सामान्य परिस्थितियों में नहीं होता है। ऐसे में अधिवक्ताओं की मांग में यह भी एक बड़ा मसला सामने आ रहा है। हड़ताल के चलते लगातार मुसाफिरखाना तहसील का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। पिछले 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.