देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। सप्ताह में पांच दिन कार्य दिवस की मांग को लेकर जिले भर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान शहर के सुभाष चौक पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। हड़ताल से बैंकों में करीब 2 सौ 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। सुबह कुछ देर तक एटीएम के जरिए लोगों ने पैसों की निकासी की, लेकिन दोपहर होते-होते एटीएम खाली पड़ गए। उन पर ताला लटक गया। जरूरी कामकाज को लेकर बैंक पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। जिले में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल, उत्तर प्रदेश ग्रामीण और बैंक ऑफ इंडिया समेत विभिन्न बैंकों की 2 सौ शाखाएं संचालित हैं। यहां पर जमा-निकासी, केवाईसी, ऋण वितरण और बैंकिंग संबंधी अन्य कामकाज होते हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान प...