मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता बिहार राजस्व सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर मुंगेर जिले के राजस्व प्रशासन में संकट खड़ा हो गया है। जिले के सभी 9 प्रखंडों के अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और सहायक समाहर्ता स्तर के अधिकारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इस हड़ताल ने न केवल सरकारी मशीनरी को जाम कर दिया है, बल्कि आम जनता के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है। हड़ताल का मुख्य केंद्र बिंदु बिहार सरकार के उस हालिया फैसले का विरोध है, जिसमें राजस्व विभाग के ढांचे में बदलाव की बात कही गई है। हालांकि सोमवार की हड़ताली सीओ को हटाकर हल्का कर्मचारी को प्रभारी सीओ बनाने के सरकार फैसले के बाद सीओ के महकमे में कोहराम मच गया है। अब देखना है कि आने वाले दिनों में क्या होगा। अंचल कार्यालय से बैंरग लौटे लोग: मुंगेर सदर, जमालपुर, बरियारपुर, धरहरा, हवेली खड़गपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.