गढ़वा, मार्च 10 -- मेराल। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रखंड के मनरेगा कर्मी सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। इस संबंध में मनरेगा कर्मचारी संघ के मेराल प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हम सभी मनरेगा कर्मियों की मांग 11 फरवरी तक पूरा नहीं होने पर 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। उसकी जानकारी उपायुक्त, उपविकास आयुक्त और प्रखंड में बीडीओ को दिया गया है। मौके पर मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी, बीपीओ आदम अली, शशि भूषण, रोजगार सेवक मंजय तिवारी, रघुवर राम, रामदेनी राम, मनदीप सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...