अल्मोड़ा, मार्च 13 -- अल्मोड़ा। जौहरी बाजार में कूड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हड़ताल तक पहुंच गया है। शुक्रवार को पर्यावरण मित्रों ने हड़ताल शुरू कर कूड़े का उठान ठप कर दिया है। इससे नगरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। बीते दिनों सफाई कर्मचारियों का भाजपा नेता से विवाद हो गया था। आरोप था कि जौहरी बाजार में नियमित कूड़ा नहीं उठता है और विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। लेकिन पर्यावरण मित्रों ने आरोपों को सिरे से निकारते हुए उल्टा मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाया। प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए सफाई कर्मारियों ने गुरुवार को बैठक की। नाराजगी जताते हुए आज से आंदोलन करने का ऐलान कर दिया था। हड़ताल में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल, राजेश टाक, सतीश कुमार आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...