मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- कांटी। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर समेत 10 ट्रेड यूनियन की ओर से 12 फरवरी को आयोजित होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार को कांटी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विद्यालय रसोईया, आशा, आंगनबाड़ी, संविदा कर्मी, ठेका मजदूर, आउटसोर्सिंग वर्कर्स, बैंक, बिजली कर्मी समेत आम आवाम से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई। इसमें नरेश राम, लालबाबू राय, सूरज कुमार, शिव बालक कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...