मोतिहारी, जनवरी 31 -- लखौरा,निसं। बिहार राजस्व सेवा संघ(बिरसा) ने मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। प्रधान सचिव राजस्व व भूमि सुधार विभाग को पत्र भेजते हुए बुधवार को इस आशय की घोषणा की है। बताया है कि 29 जनवरी 26 को कैबिनेट की हुई बैठक में लिए गए निर्णय में बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के पदोन्नति मार्ग में मूलभूत परिवर्तन ,हाई कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के विरुद्ध व उक्त निर्णय की वापसी तक हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई है। मोतिहारी अंचल की सीओ संध्या कुमारी ने बताया कि इस संबंध में डीएम व विभागीय मंत्री को प्रतिलिपि भेजी गई है।हड़ताल पर जाने को लेकर जिले के सभी सीओ ने समाहरणालय में एकजुटता दिखाई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...