रामगढ़, फरवरी 3 -- केदला, निज प्रतिनिधि। चार लेबर के कोर्ड के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल को लेकर गुरुवार को रामगढ़ में संयुक्त ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन होगी। जिसमें सभी ट्रेड यूनियन के क्षेत्रीय और परियोजना स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस कन्वेंशन में हड़ताल को सफल बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी। वहीं 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन की एक बैठक झारखंड 15 नंबर गेस्ट हाउस में हुई। जिसकी अध्यक्षता खुशी लाल महतो और संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। नेताओं ने कहा कि चार लेबर कोर्ड मजदूरों को गुलाम बनाने का केंद्र सरकार का फरमान है। यह लेबर कोर्ड निजी मालिकों के दबाव में लाया गया है। केंद्र सरकार ने मजदूरों को सालों तक किए गए संघर्षों से हासिल अधिकारों पर हमला किया है। औद्योगिक संबंधों पर इसका बु...