वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (एसबीआईएसएफ) के आह्वान पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बैंकरों ने प्रदर्शन किया। कचहरी स्थित प्रशासनिक कार्यालय में कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। एसबीआईएसएफ वाराणसी परिक्षेत्र के महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगो को लेकर उच्च प्रबंधन की हठधर्मिता के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अमरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, अभय मिश्रा, पंकज राय, रघुबर तिवारी, बीके सिंह, अश्विनी सिंह, पीएन सिंह, रजनी लता, उपासना सोनी, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- हड़ताल से पहले एसबीआई के कर्मचारियों ने भरी हुंकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...