प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार को पूरी तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं पटरी पर आ गईं। अस्पताल की नई बिल्डिंग व पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में सुबह आठ बजे दवा पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार लगने लगी। ओपीडी में मरीजों को वरिष्ठ डॉक्टरों व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ जूनियर डॉक्टरों ने परामर्श दिया। गुरुवार को ओपीडी में 1980 मरीज आए जिसमें सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन विभाग, त्चचा रोग विभाग, आर्थो विभाग, ईएनटी, सर्जरी विभाग और न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में रहे। दोपहर 12 बजे तक 103 मरीजों को भर्ती किया गया और 15 मरीजों का आयुष्मान कार्ड प्रोसेस किया गया। यह भी पढ़ें- एसआरएन में चौथे दिन सभी आकस्मिक सेवाएं बहाल, ओपीडी शुरू आर्थोपैडिक ओटी कॉम्पलेक्स का संचालन ट्रामा सेंटर क...