हड़ताल के चलते 15 दिन से रजिस्ट्री कार्य ठप
मेरठ, जून 30 -- ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को मवाना तहसील के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं टाइपिस्टों की हड़ताल 15 वें दिन भी जारी रही। आंदोलनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय पर ताला डाल धरना दिया। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने अपने-अपने चैंबर बंद रखकर सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। केन्द्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन मवाना, मवाना सिविल बार एसोसिएशन एवं दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की सहमति के बाद मवाना में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार कंसल, राजेन्द्र तोमर तथा दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार दीक्षित ने कहा कि केन्द्रीय संघर्ष समिति के निर्णय के बाद हड़ताल समाप्त करने पर विचार किया जायेगा। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्री व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.