मोतिहारी, अप्रैल 19 -- मोतिहारी, हिप्र.। अनिश्चितकालीन हड़ताल से जिले के हर गांव में आम लोग परेशान हैं। दाखिल-खारिज, लगान रसीद, जमाबंदी में सुधार, भूमि प्रमाण पत्र ये सब काम सीओ व राजस्व कर्मचारी के बिना एक कदम आगे नहीं बढ़ते। दो माह से इसे आम लोग झेल ही रहे थे कि पंचायत सचिव के भी हड़ताल पर चले जाने से वंशावली बनाने से लेकर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के नए आवेदन का सत्यापन लंबित हो गया है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी अधर में है। कर्मचारी वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन, संसाधन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। जिले में पंचायत सचिव की कुल संख्या 113 है वहीं राजस्व कर्मचारी की संख्या डेढ़ सौ के करीब में है। यह भी पढ़ें- पंचायत सचिव बारहवें दिन भी हड़ताल पर रहे एडीएम राजस्व मुकेश कुमार सिंहा का कहना है कि अंचल संबंधी कार्यो के निपटारे क...