हड़ताल का दिखा मिला-जुला असर
रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड के कुछ शहरों में ऑनलाइन कैब चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल का असर सुबह के समय शहर के कई इलाकों में देखने को मिला, जहां यात्रियों को कैब बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कटहल मोड़, पुंदाग और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय ऑनलाइन कैब उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। हालांकि, दोपहर बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला और इन इलाकों में ऑनलाइन कैब की उपलब्धता बढ़ गई। वहीं, मेन रोड सहित शहर के कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सुबह के समय भी सीमित संख्या में कैब सेवाएं उपलब्ध रहीं। यह भी पढ़ें- यूनियन का दावा- हड़ताल पर रहे रांची के 3500 कैब चालक ऐसे में हड़ताल का असर पूरे शहर में एक जैसा नहीं रहा और इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.