पटना, मार्च 31 -- बिहार में 20 दिनों से हड़ताल कर रहे अंचलाधिकारी (सीओ) और राजस्व अधिकारियों ने सरकार को खुली चेतावनी दे दी है। इन्होंने साफ कहा कि वे अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक काम पर नहीं लौटेंगे। राज्य के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा की चेतावनी भी उनके सामने बेअसर नजर आ रही है। बिरसा यूनाइटेड के तत्वावधान में मंगलवार को बिहार राजस्व सेवा के 700 पदाधिकारियों का जुटान पटना में हुआ। राजस्व अधिकारियों की हड़ताल को अन्य संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय, कर्मचारी संघ गोप गुट के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौबे एवं महासचिव नारायण शर्मा, बिहार सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के महासचिव शशिभूषण कुमार, बिहार एससी-एसटी कल्याण संघ के अध्यक्ष दिवेश दिवाकर एवं बासा के उपाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद भी ...