देहरादून, दिसम्बर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चैंबर निर्माण में सरकार से सहयोग नहीं मिलने पर हड़ताल पर बैठे वकीलों ने बुधवार को सरकार का बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। गुरुवार को वकील हड़ताल के दौरान मोन व्रत करते हुए आक्रोश जताएंगे। नए कोर्ट परिसर में चैंबर निर्माण में सहयोग और अतिरिक्त चैंबर बनाने को खाली हुए जिला न्यायालय की जमीन आवंटन की मांग करते हुए दून के वकील बीते 18 नवंबर से हड़ताल पर हैं। हड़ताल से न्यायालयों और रजिस्ट्री ऑफिस में कामकाज ठप है। इस वजह से हर रोज हजारों केसों पर सुनवाई और 200 के करीब रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं। हड़ताल पर चल रहे बार एसोसिएशन देहरादून से जुड़े वकीलों ने बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे से तीन बजे तक कोर्ट के बाहर हरिद्वार रोड पर अन्य दिनों की तरह जाम लगाया। इस दौरान सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.