चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा,संवाददाता। मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे मनरेगा कर्मियों ने डीआरडीए डायरेक्टर से हड़ताल की अवधि में विरमित नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। कर्मियों ने निदेशक को भेजे पत्र में उल्लेख किया है कि इससे हड़ताल में कर्मियों को योगदान देने और कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्ण है। ऐसा किए जाने से उनके हड़ताल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हड़ताल की अवधि में बीडीओ कर्मियों को विरमित कर रहे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई न केवल असंगत है बल्कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके आंदोलन को कमजोर करने और कुचलने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी कर्मियों ने निदेशक से हड़ताल अवधि में स्थानांतरण नहीं करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...