बगहा, सितम्बर 25 -- बगहा। बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अनुमंडलीय अस्पताल का ओपीडी पूरी तरह ठप रहा। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही बैरंग लौटना पड़ा। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो से ढाई सौ मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने के कारण ओपीडी में मरीजों की चहल-पहल नहीं दिखी। सामान्य दिनों में मरीजों से गुलजार रहने वाला ओपीडी परिसर दिनभर लगभग सुनसान रहा।दूर-दराज यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सहरसा जिले में डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर सदर अस्पताल के ओपीडी में दूसरे दिन भी सेव...