मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के वैनर तले 17 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को कचहरी चौक पर धरना दिया गया। 11 फरवरी से ही संघ के लोग सामूहिक हड़ताल पर है। धरना में कर्मचारियों ने कहा कि ग्रेड पे में 2800, गृह जिला में पदस्थापना, पदनाम परिवर्तन व अन्य विधिवत आदेश पारित नहीं किया जाता तब तक कर्मचारियों का चट्टानी एकता बना रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि ऑनलाइन काम करने का टारगेट दिया जाता है। जबकि लैपटॉप, इंटरनेट, डोंगल , प्रिंटर, पेपर, कुर्सी, टेबल, पंखा व पानी जैसे किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जाती है। धरना में जिला मंत्री बच्चा बिहारी सिंह, जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला सचिव नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमारआदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...