पटना, मार्च 18 -- बीते नौ मार्च से हड़ताल पर रहे अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों पर सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में अररिया के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र पांडे, पटना सदर के अंचलाधिकारी रजनीकांत और पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन अंचल के अंचलाधिकारी आनंद कुमार शामिल हैं। सभी का इस अवधि में मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया निर्धारित किया गया है। यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवा आचार नियमावली 1978 के नियम 8, 9 एवं 10 के तहत की गई है। निलंबित तीनों अधिकारी हड़ताली संघ के पदधारक हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने, अनुशासनहीनता एवं भ्रामक बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.