हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। गुरुवार को हनुमान जयंती पर हड़ताल में शामिल 25 विभागों के इंजीनियरों ने सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया। हड़ताल के दौरान गुरुवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जगदीप सिंह राणा ने की, जबकि संचालन पंकज उपाध्याय ने किया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद वक्ताओं ने कहा कि अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। बैठक में एक जनवरी 2006 से 4600 ग्रेड पे नोटशनली देने, प्रथम एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे लागू करने, जल निगम एवं जल संस्थान का राजकीयकरण करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित सभी मांगों को प्रमुखता से उठाया। महासंघ के संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.