हड़ताल: एंटी रेबीज की सूई तक नहीं लगी, वार्ड में मरीज डॉक्टर का करते रहे इंतजार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डॉक्टरों की हड़ताल से तीसरे दिन शनिवार को जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी रही। मॉडल अस्पताल से लेकर पीएचसी-सीएचसी तक की ओपीडी बंद रही। इससे बारिश में भी दूरदराज से इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों को निराश लौटना पड़ा। अधिकांश अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा चालू रही, लेकिन सामान्य मरीजों का इलाज नहीं हो सका। वार्डों में भर्ती मरीजों के परिजन भी डॉक्टरों के राउंड का इंतजार करते रहे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सिंघिया: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा बहिष्कारडॉक्टरों की जानकारी मॉडल अस्पताल में पेट तेज दर्द और संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे कांटी के राजेश कुमार ने बताया कि वे पहले ओपीडी गए। वहां इलाज नहीं हुआ तो इमरजेंसी में पहुंचे। कहा कि इमरजेंसी से भी ओपीडी में दिखा लेने की सलाह देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.