मेरठ, जून 11 -- मेरठ। दिल्ली रोड स्थित एक मॉल में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉल की लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। लिफ्ट में शिक्षिका, कई बच्चों समेत सात लोग फंस गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए मॉल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मॉल कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शिक्षिका दिशा दिनेश ने बताया कि दो बेटी, एक बेटा अन्य तीन लोगों के साथ लिफ्ट से दूसरे फ्लोर पर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया और बीच में ही अटक गई। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: लि‌फ्ट में डेढ़ घंटे फंसे अधिवक्ता लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों ने इमरजेंसी अलार्म बजाया और मदद के लिए आवाज लगाई। बंद लिफ्ट में फंसने के कारण बच्चे घबरा गए।घटना की जानकारी मिलते ही मॉल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। तक...