मेरठ, अप्रैल 3 -- मोहल्ला छावनी क्षेत्र में चर्च के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी पुआल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पुआल धू-धू कर जलने लगी और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदा पुआल एक डेयरी पर ले जाई जा रही थी। जैसे ही वाहन चर्च के सामने पहुंचा, ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से पुआल टच हो गई। इससे चिंगारी निकलने के बाद पुआल में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया और मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन पुआल सूखी होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, वरना बड़ा हादसा ह...