बिजनौर, मई 20 -- चांदपुर। चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव बमनौला में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लापता किशोरी का शव गांव के जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टा आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। लड़की सोमवार दोपरह से अपने घर से कहीं चली गई थी। जानकारी के अनुसार गांव बमनौला निवासी राजू सैनी की 17 वर्षीय पुत्री सलोनी सोमवार दोपहर बाद घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार सुबह गांव के जंगल में सलोनी का शव दुपट्टे के सहारे आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। यह भी ...