रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑपरेशन नॉरकोस के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही जगन्नाथपुर निवासी 25 वर्षीय विशाल पुरकायत को भी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में हटिया स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा हुआ युवक पाया गया। जांच व पूछताछ में मादक पदार्थ की तस्करी करने की पुष्टि हुई। बरामद गांजा की अनुमानित लागत आठ लाख 45 हजार है। गांजा को बिहार ले जाने की साजिश थी। गिरफ्तार आरोपी को अज्ञात व्यक्ति ने गांजा से भरी ट्रॉली सौंपी थी। अभियान आरपीएफ की रीता कुमार, अमरेश कुमार, अनिल कुमार, आरके सिंह, अरविंद कुमार यादव शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...