दुमका, जून 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ में लगने वाले साप्ताहिक हाट व बाजार के दिन भारी भीड़ और जाम से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित होने से लोग परेशान दिखते है। यह भी पढ़ें- सड़कें बनीं अवैध ऑटो-टोटो स्टैंड, राहगीर परेशानजाम के कारण जाम लगने का मुख्य कारण सड़क पर अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और अनियोजित तरीके से लगने वाली दुकानें शामिल हैं। सड़क पर वाहनों को बेतरतीब खड़ी करने से रोकने के लिए एक प्रॉपर पार्किंग स्थल निर्धारित नहीं है, जिसके कारण आये दिन समस्या खड़ी होती है। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते ई रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी आम नागरिकों के लिए रोजमर्रा की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ी करना, जहां-तहां सवारी उठाने और उतरने से यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जाती है। इन सभी कारणों से रामग...