हटिया-पटना एक्सप्रेस रद्द, कुंभ-उपासना व कई ट्रेनों के बदले मार्ग
देवघर, सितम्बर 22 -- जसीडीह प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ने 25 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर- 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस रद्द कर दिया है। वहीं हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस और देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। संबलपुर -गोरखपुर और गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस की 23, 24, 26 और 27 सितंबर की यात्राएं सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेंगी। गाड़ी नंबर- 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 25 सितंबर और गाड़ी नंबर- 13...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.