जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 18 मार्च को चांडिल के बाद बदल जाएगा जबकि, आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का परिचालन 20 व 22 मार्च को प्रभावित होगा। डाउन में ट्रेन बोकारो या किसी स्टेशन के आसपास आधे घंटे रोकने की योजना है। वहीं, धनबाद-झारग्राम मेमू ट्रेन भी 18, 19 व 22 मार्च को धनबाद से एक घंटे लेट रवाना होगी। इससे सैकड़ों यात्रियों के आवागमन में दिक्कत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...