रांची, मार्च 21 -- हटिया। श्री रामनवमी शृंगार समिति ने हटिया चौक पर शिविर लगाकर सरहुल शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष मिथिलेश्वर मिश्र ने शोभायात्रा में शामिल सभी पाहनों एवं प्रमुख लोगों को सरना अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। चना और बुंदिया का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद की। स्वागत कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारस प्रसाद ने किया। स्वागत करने वालों में समिति के उपाध्यक्ष राम मनोज साहू, कार्तिक महतो, सुरेंद्र गुप्ता, महावीर महतो, महामंत्री पारस प्रसाद, संरक्षक डॉ प्रेम प्रकाश मिश्र, चंद्रमा प्रसाद, मनमोहन मिश्र एवं अन्य शामलि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.