रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। हटिया कामगार यूनियन एटक का सम्मेलन रविवार को केपी साहू की अध्यक्षता में यूनियन सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। चुनाव में राजकुमार शाही को अध्यक्ष, अर्जुन रविदास को कार्यकारी अध्यक्ष, लालदेव सिंह, जीसी सुधांशु, पारसनाथ प्रसाद, राजेश प्रसाद एवं जाकिर हुसैन को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, एमपी रामचंद्रन महासचिव, प्रवीण कुमार उप महासचिव बनाए गए।इसके अलावा कमलेश भारती, उमेश राम, कुदुश अंसारी, अनिल कुमार एवं श्यामनंदन प्रसाद को सचिव चुना गया। भानु चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। 20 अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। सम्मेलन में एचईसी की खाली जमीन और खाली क्वार्टर को लीज पर देकर उससे होने वाली आय का उपयोग एचईसी के आधुनिक...