हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस से 32 बोतल शराब बरामद
रांची, जुलाई 2 -- रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस से 32 बोतल अवैध शराब बरामद की है। हटिया-रांची रेलखंड के बीच जांच के दौरान सामान्य कोच में दो लावारिस बैग मिले, जिनमें झारखंड रॉयल ब्रांड की शराब छिपाई गई थी। यात्रियों द्वारा दावा न किए जाने पर रांची स्टेशन पर शराब जब्त की गई। आरपीएफ उपनिरीक्षक अजीत कुमार ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- गरीब रथ एक्सप्रेस से 148 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.