हाजीपुर, नवम्बर 30 -- हाजीपुर। निज संवाददाता नगर परिषद शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा हर दिन कार्रवाई कर रहा है। परंतु अतिक्रमण करने वाले हैं कि मानने को तैयार नहीं दिख रहे। शनिवार को नगर के वेंडिंग जोन में स्थायी और अस्थायी निर्माण को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त किया गया। इस दौरान नगर परिषद ने सभी ठेला, खोमचा और सड़क पर समान बेचने वाले विक्रेता को किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने देने की सख्त हिदायत दी है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही रविवार से शहर के सभी ठेला, खोमचा वालों को त्रिमूर्ति चौक स्टैंड से एसडीओ रोड के बीच बने वेंडिंग जोन में अपना ठेला-खोमचा लगाने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि इसी स्थल पर ठेला और अस्थायी दुकान लगाकर फल आदि का बिक्री करेंगे। वहीं सामानों के खरीदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.