हटाये गए अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य
बस्ती, जुलाई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय हर्रैया के प्रधानाचार्य सुशील कुमार त्यागी को पद से हटा दिया गया है। महानिदेशक अटल आवासीय विद्यालय पूजा अग्रवाल ने उनका अनुबंध समाप्त कर दिया है। यह कार्रवाई श्रम एवं सेवायोजन मंत्री के निर्देश पर हुई जांच के बाद की गई है। हालांकि इस संबंध में हटाये गए प्रधानाचार्य ने उप श्रमायुक्त बस्ती पर आरोप लगाते हुए गलत तरीके से हटाने की बात कही है। महानिदेशक अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ ने जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा कि मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग ने एक जुलाई को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि उनके संतकबीरनगर जिले भ्रमण के दौरान अटल आवासीय विद्यालय बसेवा राय बस्ती के प्रधानाचार्य के विरूद्ध स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों ने अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उन पर प्रशासनिक शिथिलता ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.