उन्नाव, मार्च 30 -- फतेहपुर चौरासी। बिना जानकारी लोड बढा दिया। बिल बढ़कर आया तो उपभोक्ता परेशान हो उठा। भाग दौड़ करने के बाद भी बात न बनी तो शिकायती पत्र डीएम को सौंपा है। कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर पश्चिम निवासी साहब लाल ने जिलाधिकारी गौरांग राठी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके मकान में पिता सुकरू के नाम पुराना विद्युत कनेक्शन है और घर में कोई भारी विद्युत चालित उपकरण भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद पुराने मीटर में विद्युत बिल 30 हजार रुपए दर्ज हो गया। अब विद्युत कर्मियों द्वारा उसे सूचना दिए बगैर उसके कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगा दिया गया और विद्युत लोड एक किलोवाट से बढ़ाकर तीन किलोवाट कर दिया गया है। उपभोक्ता का आरोप है, की विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपे जाने के बाद भी पुराने मीटर का बिल अभी तक दुरुस्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.