भदोही, मई 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में बुधवार की शाम भारी फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल पहुंचे। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नापी शुरू कराया गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। तीन दिनों की ओर मोहलत प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को अनुनय-विनय के बाद दिया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर पुलिसकर्मी स्वयं सड़क किनारे लगे ठेले और अवैध कब्जों को हटाते दिखाई दिए। कुछ अतिक्रमणकारियों के ठेले पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिए। अचानक हुई कार्रवाई से सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिन लोगों ने सड़क और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे तीन दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन बुलडोजर से कार्रवाई करेगा। यह भी पढ़ें- गड...