जौनपुर, जनवरी 3 -- जंघई (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर-जंघई-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731B) परियोजना के तहत बंधवा पुलिस बूथ को शनिवार की देर रात हटाने की कार्रवाई की गई। यह बूथ सड़क के बीचो-बीच बना था और राष्ट्रीय राजमार्ग के आवागमन में बाधा बना हुआ था। अब सड़क पर यातायात सुगम हुआ है और दुर्घटना की भी संभावनाएं कम हो गई है। बूथ के कारण लंबे समय से यातायात में बाधा आ रही थी।भीषण ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण इस स्थान पर आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही थीं। एन एच द्वारा पुलिस विभाग को कतिपय कारणों से अब तक बूथ हटाने का मुआवजा नहीं दिया गया था।जिस कारण से पुलिस बूथ नहीं हटाया जा सका था। शुक्रवार की देर शाम मीरगंज थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह की मौजूदगी में बूथ को हटाया गया। अब सड़क पर यातायात सुगम हुआ और क्षेत्रवासियों ने...