लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता एसआईआर तहत बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक हुई। इसमें शिफ्ट हो चुके, पते पर नहीं मिले और स्वर्ग सिधार चुके मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों से साझा की गई। आरोप है कि इस सूची में मतदाताओं का पता दर्ज नहीं है। इस पर समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने सख्त आपत्ति जताई है। जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि एसआईआर के तहत शहर के तमाम बूथों पर सपा के बीएलए ने बूथ लेवल ऑफिसरों के साथ बैठक की है। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए को अभियान में अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट निर्वाचको की सूची दिखाई गई। साथ ही बीएलए से रिसीविंग ली गई। बैठक के दौरान उपलब्ध सूची में मतदाताओं की पूर्ण जानकारी का अभाव है। सूची को बीएलए ...