सिमडेगा, मई 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के एनएच-143 पर लीलू राम अग्रवाल के आवास के समीप लंबे समय से सूखा पड़ा एक जर्जर पेड़ आखिरकार मंगलवार को हटा दिया गया। यह पेड़ आसपास के लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ था। क्योंकि किसी भी समय इसके गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय नागरिकों की चिंता को देखते हुए नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू और वार्ड पार्षद मनोज कुमार अग्रवाल उर्फ खट्टू ने तत्परता दिखाते हुए इसे कटवा कर हटाने की पहल की। उनके निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को सुरक्षित तरीके से काटकर रास्ते से हटाया। इसके अलावे शहर के अन्य कई स्थानों में स्थित सूखे पेड़ों को भी हटाया गया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जिले में जनजीवन प्रभावित, कई जगहों पर नुकसान बता दें कि लीलू राम अग्रवाल के आवास के समीप स्थित सूखे पेड़ के खड़े होने क...