बरेली, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ का चतुर्थ द्विवार्षिक सम्मेलन लखनऊ में हुआ। इसमें हटाए गए विद्युत संविदा कर्मियों को शीघ्र कार्य पर वापस न लिए जाने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने व धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया। सम्मेलन में मजदूर कर्मचारी विरोधी श्रम संहिताओं और जनविरोधी नीतियों के बारे में विचार विमर्श किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी केडी मिश्रा एवं डॉ.सतीश की निगरानी में हुई। इसमें संघ के सदस्यों ने मोहम्मद खालिद को प्रदेश अध्यक्ष और हर्षवर्धन को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवेंद्र कुमार पांडे को प्रदेश महामंत्री निर्विरोध चुना। मुकेश कठेरिया को मध्यांचल उपाध्यक्ष तथा राकेश कुमार को मध्यांचल संगठन मंत्री चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...